दुर्वासा धाम में दिन चढ़ते ही बड़ी भीड़ तो उत्साहित हुए भाजपा नेता
बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची तो गदगद हुए प्रदेश अध्यक्ष
आजमगढ़ : एक तो दुर्वासा धाम पर आने जाने का दुरूह रास्ता दूसरा कार्यक्रम स्थल पर हजारों लोगाें के बैठने के लिए की व्यवस्था। सबकुछ फिक्र में डालने वाला था, लेकिन कार्यकर्ताओं के उत्साह ने दुर्वासा धाम में ऐसा दम दिखाया कि कुर्सियां कम पड़ गईं। इतना ही नही आधी आबादी इतनी तादाद में जा पहुंची कि जिम्मेदार बाग-बाग हो उठे। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने का समय दोपहर में 12 बजे निर्धारित होने से शुरुआत में धड़कने तेज जरूर प्रतीत हो रही थीं। लेकिन वह भी विलंब से करीब ढाई बजे पहुंचे तो भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं का उत्साह देख खुश हो उठे। रामनामी दुपट्टा ओढ़े महिलाओं ने जिंदबाद के गगनभेदी नजारे लगाए तो स्वतंत्र देव हाथ हिलाकर संबोधन से पूर्व ही अभिवाहन करने से खुद को रोक नहीं पाए। कार्यक्रम संयोजक डॉ पीयूष सिंह यादव ने आयोजन को सफल करने में जूट कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहाकि भाजपा में हम सब सुरक्षित हैं। यह नए जमाने की भाजपा है, जहां सुरक्षा, रोजगार, विकास सबकुछ एक ही जगह मिल रहा है। भाजपा ने एक्सप्रेस-वे के जरिए निजामाबाद की ब्लैक पाटरी और मुबारकपुर के साड़ी उद्योग को गति प्रदान कर दी है जिसका लाभ आगामी दिनों में दिखना तय है। भाजपा नेता डा. मनीष त्रिपाठी ने दावा किया अबकी जनपद में दसों विधानसभा पर कमल ही खिलेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment