.

.

.

.
.

आज़मगढ़: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन, शोक की लहर


05 बार के एमएलए व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं सुखदेव राजभर
 

सपा-बसपा और भाजपा सरकार में मंत्री रहे थे राजभर

आज़मगढ़:लंबे समय से बिमार चल रहे यूपी विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर (70) का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को निधन हो गया। आजमगढ़ के दीदारगंज से वह बसपा से विधायक थे। सुखदेव राजभर यूपी के पूर्वांचल के बड़े नेताओं में आते थे। दो महीने पहले सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव उनसे मिलने गोमती नगर स्थित आवास पर गए थे। उनकी सुखदेव राजभर से बेटे कमलकांत को सपा में राजनीति करने को लेकर चर्चा चली थी। सुखदेव राजभर बसपा के वरिष्‍ठ नेताओं में से एक रहे हैं। उन्‍होंने उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में पांच कार्यकालों के लिए अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने लालगंज के विधायक के रूप में तीन कार्यकाल और दीदारगंज में दो कार्यकालों तक कार्य किया। वे वर्तमान में दीदारगंज के विधायक के रूप में कार्य करते रहे। वे 2007-2012 तक मायावती के शासन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। वे मायावती, कल्याण सिंह और मुलायम सिंह यादव की सरकार में कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। पूर्वांचल के दिग्गज नेता के निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपा अध्यक्ष ने ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, ''अत्यंत दु:खद! यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अपूरणीय क्षति. शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान. 'सामाजिक न्याय' को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा., विनम्र श्रद्धांजलि!''

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment