.

.

.

.
.

आजमगढ़: महिला मरीज को नींद का इंजेक्शन लगा कर कंपाउंडर ने किया दुराचार


जीयनपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला ने लगाया आरोप,पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लिया

आजमगढ़: जीयनपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला के साथ कंपाउंडर द्वारा ही दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित कंपाउंडर को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना के बारे पूछताछ की जा रही है। महिला के पति का कहना है कि तबीयत खराब होने पर पत्नी को बीते छह सितंबर को भर्ती कराया कराया था। गुरुवार की रात कमरे में कंपाउंडर आया और इंजेक्शन लगाकर चला गया। उसके बाद सभी लोग सो गए। रात दो बजे के आसपास मेरी नींद खुली तो कंपाउंडर कमरे से भागता नजर आया। बात समझ में नहीं आई की वह रात में क्या करने आया था लेकिन जब पत्नी की तरफ नजर गए तो वह अचेत पड़ी थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पति का आरोप है कि कंपाउंडर ने पत्नी को नींद का इंजेक्शन लगा दिया और जब हम सभी सो गए तो उसने पत्नी के साथ दुष्कर्म कर डाला। होश में आने पर पत्नी ने बताया कि वह इंजेक्शन लगाने के बाद गहरी निद्रा में चली गई। उसे यह तो महसूस हो रहा था कि उसका शरीर कोई छू रहा है लेकिन गहरी निद्रा में होने के कारण आंख नहीं खुल पा रही थी। फिलहाल मामले की जानकारी पर सुबह पुलिस अस्पताल पहुंच गई। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है की मेडिकल परीक्षण से पहले कुछ कह पाना मुश्किल है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment