.

.

.

.
.

आजमगढ़: छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाइयों को किया लहूलुहान,भर्ती 


मिशन शक्ति अभियान में पुलिस बहा रही पसीना,फिर भी हो रहीं हैं घटनाएं 

पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को पकड़ा, दोनो पक्षों के 12 लोगों का 151 में चालान

आजमगढ़: सोमवार की देर शाम बाजार से खरीदारी कर लौट रही एक युवती का रास्ता रोक छेड़छाड़ शुरू कर दी। भाइयों ने विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। दोनों काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अभिषेक व अविनाश ने बताया कि उनकी चचेरी बहन देर शाम 07 बजे बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजमपुर गौरा के कुछ मनबढ़ युवक उसका रास्ता रोक लिए। मेरी बहन ने विरोध किया तो दबंग उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसी दौरान वहां पहुंचे दोनों भाइयों ने विरोध किया तो लाठी- डंडे से हमला कर दिया। दबंगों ने अपने गांव से भी कुछ लोगों काे बुला लिया। हो-हल्ला मचने पर इलाकाई लोग जुटे ताे हमलावार भाग निकले। हमले में लहूलुहान दोनों भाइयों को जिला अस्पतला में भर्ती कराया गया। आपात ड्यूटी के डाक्टर ने सिर एवं शरीर में कई जगह गंभीर चोट लगने की बात कही है। वर्तमान में मिशन शक्ति अभियान में पुलिस की तमाम कवायद के बावजूद बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं पुलिस की रणनीति में कहीं न कहीं झोल होने का संकेत जरूर दे रहीं हैं। वहीं इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि छेड़खानी के बाद दोनो पक्षों में मारपीट हुई। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। मामले में छेड़खानी के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त दोनों पक्षों के 12 लोगों को 151 में चालान किया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मारपीट में दोनो पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं और सभी लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment