.

.

.

.
.

आजमगढ़: कोरोना काल में भाजपा के डर से गायब हो गये थे सपा के लोग


जिला कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने सपा नेता अबू आसिम के बयान पर व्यक्त की प्रतिक्रिया

आजमगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिसमें उन्होंने कहा था कांग्रेस समाप्त हो गयी है लेकिन उसकी ऐंठन नहीं गयी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा शायद अबू आसिम आजमी को यह पता नहीं है कांग्रेस पार्टी के जितने कार्यकर्ता सिर्फ महाराष्ट्र में है सपा के उतने कार्यकर्ता पूरे देश में नहीं है। कांग्रेस की पूरे विश्व में एक पहचान है। कांग्रेस सभी जातियों व धर्मों की पार्टी है। कांग्रेस जातिवादी राजनीति नहीं करती। कांग्रेस सत्ता के लिये अपने उसूलों सिद्धांतों से समझौता नहीं करती। कांग्रेस पार्टी ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। जब भी आमजन के साथ अन्याय हुआ कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रही और सड़को पर उतर कर संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया। कोरोना काल मे जब कांग्रेसी अपने जान की बाजी लगा कर लोगों की सहायता कर रहे थे। सपा के लोग बीजेपी सरकार के डर से कभी सड़कों पर नहीं दिखायी दिये। अबू आसिम आजमी का आजमगढ़ गृह जनपद है जब आजमगढ़ के लोगों के साथ अन्याय हुआ कितनी बार उन्होंने आजमगढ़ जनपद के लोगों का दुख दर्द जाना। इसे जनता को बताना चाहिये था। कांग्रेस एक विचारधारा है विचारधारा कभी समाप्त नहीं हो सकती। आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक का कांग्रेस का इतिहास है। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने देश के लिये शहादत दी। सपा बताये देश के लिये सपा के कितने नेताओं ने शहादत दी है। अबू आसिम आजमी को कांग्रेस के इतिहास की शायद जानकारी नहीं है। इसलिये बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं। 32 वर्षों मे सपा ,बसपा, भाजपा ने यूपी को बदहाल कर दिया है। अब जनता इन सभी अवसरवादी राजनैतिक दलों को नकार रही है। 2022 के विधानसभा चुनावों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के बढते जनाधार से बौखलाये सपा, बसपा व भाजपा के लोग उल जलूल बयानबाजी कर रहे हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment