.

.

.

.
.

आज़मगढ़: पूर्व प्रमुख सुभाष चंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर टूटी दलीय सीमा



अखंड रामायण पाठ के बाद आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

आजमगढ़: सठियांव ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. सुभाषचंद्र सिंह समेंदा की द्वितीय पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दलीय सीमा टूट गई। लोगों ने पूर्व प्रमुख के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समेंदा गांव निवासी सुभाषचंद्र सिंह सठियांव ब्लाक के दो बार ब्लाक प्रमुख रहे थे। इसके साथ ही वे राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा बढ़चकर भागीदारी करते थे। शुभचिंतकों के साथ ही आम लोगों के सुख-दु:ख में भी वे हमेशा शरीक रहते थे। एक जनवरी 2019 को लंबी बीमारी के चलते उनका हैदराबाद में निधन हो गया था। वर्ष 2000 में कोरोना काल के चलते उनका पहला पुण्यतिथि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सादगी के साथ मनाया गया था। पूर्व प्रमुख की द्वितीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में समेंदा स्थित उनके आवास पर गतात्मा की शांति के लिए चौबीस घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। अखंड रामायण पाठ के समापन पर बुधवार की दोपहर को प्रसाद वितरण के साथ ही श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा, बसपा, सपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनैतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगों ने पूर्व प्रमुख के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्व. सुभाषचंद्र सिंह के पुत्र व जिला पंचायत सदस्य स्वतंत्र सिंह मुन्ना, दीपक सिंह पिंटू, सुधीर सिंह के अलावा परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही नाते-रिश्तेदार व उनके शुभचितंक भी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment