.

.

.

.
.

आजमगढ़: साढ़े चार वर्ष पूर्ण हुए, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां



विश्वविद्यालय का शिलान्यास,एक्सप्रेस-वे व मंदुरी एयरपोर्ट का लोकार्पण भी शीघ्र ही होगा : सुरेश राणा

आज़मगढ़: योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को आजमगढ़ जिले के सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि यहां अखिलेश यादव खुद का विश्लेषण करें, क्योंकि यहां की जनता ने उन्हें बहुत मौके दिए लेकिन उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किया। हमारी सरकार में विकास की बयार बह रही है। जो पिछले 65 वर्षों में नहीं हो सका, वह कार्य हमारी सरकार ने साढ़े चार वर्ष में पूरा कर दिखाया है। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सांसद के तौर पर अखिलेश यादव को चाहिए कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दें। वहीं अब्बाजान के सवाल पर उन्होने कहा कि अगर कोई परिवार के लोगों का सम्मान नहीं देना चाहता तो यह उनके परिवार का विषय है। सर्किट हाउस में सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास उत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री के प्रेस कांफ्रेस के बाद जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने जिले में साढ़े चार साल में हुई विकास योजनओं की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में कुल 2818 स्वीकृत परियोजनाएं हैं, जिनकी लागत 19 अरब 15 करोड़ 85 लाख है। पूर्ण परियोजनाएं 2158 है। वहीं निर्माणाधीन परियोजनाएं 760 हैम। लोकार्पण के लिए 2106 परियोजनाएं हैं, जिनकी लागत 3,67,46,00000 (3 अरब 67 करोड़ 46 लाख) रुपये है। शिलान्यास के लिए 103 परियोजनाएं जिसकी लागत दो अरब 21 करोड़ 22 लाख है। निर्माणाधीन 760 परियोजनाएं जिसकी लागत 13 अरब 19 करोड़ 20 लाख है। प्रमुख रूप से बड़ी योजनाओं में एयरपोर्ट, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और वर्षों पुरानी मांग विश्वविद्यालय शामिल है। इनका शीघ्र ही क्रियान्वयन होगा। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ आजादी से लेकर अब तक जितने लोगों को पेंशन मिली है। उससे अधिक केवल योगी आदित्यनाथ के साढ़े चार सालों के कार्यकाल में आजमगढ़ में पेंशन दी गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment