.

.

.

.
.

आज़मगढ़: पीएम के जन्मदिवस से 07 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा व समर्पण अभियान


17 सितम्बर को है पीएम मोदी का 71वां जन्मदिवस, 07 अक्टूबर को पहली बार बने थे मुख्यमंत्री

विभिन्न सेवा कार्यों के साथ ही 71 जवानों, 71 किसानों व 71 महिलाओं का होगा सम्मान

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती के दिन आता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन इसबार खास इसलिए है क्योंकि उनके पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बीस साल 7 अक्टूबर को पूरे होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 अक्टूबर 2001को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए थे। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर उनके पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दिन 7 अक्टूबर तक सेवा व समर्पण अभियान चलाने का निर्णय लिया है।इस बीस दिवसीय कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता , नेता जन सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में 17 सितम्बर से 20 सितम्बर तक पार्टी संगठन व चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर, अनुसूचित मोर्चा द्वारा गरीब बस्तियों में फल वितरित, पिछड़ा मोर्चा द्वारा अनाथालय, वृद्धाश्रम में फल वितरित , किसान मोर्चा द्वारा किसान, जवान सम्मान दिवस जिसमें कम से कम 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित करना। महिला मोर्चा द्वारा कोरोनकाल में सेवा कार्य करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित करना। 2 अक्टूबर को मंडल स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम जिसके अंतर्गत प्रत्येक मंडल के किसी एक स्थान पर स्वच्छता कार्यक्रम और स्वच्छता एवं पालिथीन मुक्त भारत की शपथ लेना। 71 स्थानों पर नदियों की स्वच्छता जहां नदियां नहीं है वहां तालाब की स्वच्छता कार्यक्रम। स्थानीय उत्पाद का अधिकतम उपयोग लोकल फोर लोकल का अभियान मंडल स्तर तक करना। बुनकर एवं कारीगर तथा श्रमिक प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तर पर शिल्पकारों एवं कारीगरों को प्रोत्साहन एवं सम्मान, खादी के प्रयोग का संकल्प। इस वर्ष देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है गांधीजी के संकल्प, सिद्धांत, सादगी तथा उनके व्यक्तित्व के बारे में जागरूकता अभियान। प्रकोष्ठों के द्वारा आत्मनिर्भर भारत विषय पर जिला स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन। आई.टी.व सोशल मीडिया विभाग द्वारा वर्चुअल प्रदर्शनी। प्रदेश व जिला स्तर पर पार्टी संगठन द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों द्वारा टिकाकरण केन्द्रों पर जाकर टीकाकरण करवाना। प्रशिद्ध व्यक्तियों, लेखकों, अध्यापकों, खिलाड़ियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से मोदीजी के अच्छे कार्यों के बारे में, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखवाना वह विडियो पोस्ट करना।अन्न वितरण केन्द्र पर जाकर वितरण करवाना व विडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करवाना। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के 4.5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार व संगठन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के विषय में जनता के बीच जाकर जागरुक करेंगे। जिसके अंतर्गत 19 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेसवार्ता के माध्यम से उतर प्रदेश सरकार के 4.5 वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्टकार्ड जारी करेंगे। प्रभारी मंत्री द्वारा जिले पर प्रेसवार्ता कर रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे।19 सितम्बर को प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर पार्टी के कार्यकर्ता ग्राम चौपाल के माध्यम से जनता से संवाद करेंगे व सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित करेंगे। 20 सितम्बर को सभी जनप्रतिनिधि, सांसद , विधायक प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्टकार्ड जारी करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर के मध्य प्रदेश के 826 विकास खण्डों में गरीब कल्याण मेला आयोजित करेगी। इस मेले के द्वारा हर विकास खंड के जरुरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं के द्वारा मेले का प्रचार प्रसार करना व पात्र लाभार्थियों को मेले तक लाने की व्यवस्था करना है। भाजपा 1.5 करोड़ ने सदस्यों को जोड़ने व पुराने सदस्यों से सम्पर्क साधने के लिए सितम्बर से आगामी विधानसभा चुनाव तक सदस्यता अभियान चलाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम सिंह पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्रीकृष्ण पाल, दुर्गविजय यादव, विनोद राजभर, हरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, पवन सिंह मुन्ना, ब्रजेश यादव, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, बबिता जसरासरिया, नन्हकू राम सरोज, नागेन्द्र पटेल, विनय प्रकाश गुप्ता, विवेक निषाद, मयंक गुप्ता, राजीव शुक्ला, पवन देव त्रिपाठी, मनीष सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment