.

.

.

.
.

आजमगढ़: 05 दिनों पूर्व हुई आजम की हत्या का हुआ खुलासा


मुम्बई से कराई गई हत्या, प्रेम-प्रसंग में मदद करना पड़ गया जान पर भारी

आजमगढ़: जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव के बाहर 5 दिन पूर्व हुई आजम की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। 05 दिन पूर्व 19 वर्षीय आजम देर रात एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों के फोन मिलाने पर फोन भी ऑफ था। अगले दिन आजम का शव बरामद हुआ था। इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह हत्या प्रेम-प्रसंग के कारण हुई थी। मुंबई में रहने वाले एक व्यक्ति की बहन का किसी युवक से संबंध था और मृतक आजम अपने फोन से उसकी बहन से उस युवक की बात कराता था। इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई थी, जिसके बाद मुंबई से ही भाई ने आजम की हत्या का ताना-बाना बुन दिया। हत्या करने के लिए मुख्य अभियुक्त मुंबई से ट्रेन से आया था और घटना के मुख्य आरोपी फैसल के आने-जाने का टिकट व खर्च लड़की के भाई ने उठाया था। इस हत्या में फैसल के साथ उनके 02 और साथी सैफ व जुल्करनैन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनो निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद निवासी हैं। हत्या कराने के लिए मुम्बई में फैसल को आने जाने का खर्च देने के साथ 3 हजार नकद दिए गए और 10 हजार और देने का वायदा किया गया था। आजमगढ़ पहुंचकर फैसल ने 02 और युवकों को अपने साथ जोड़ा। इसके बाद फैसल ने आजम को किसी लड़की से मिलवाने का बहाना देकर जंगल में बुलाया जहां पर तीनो ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। एसपी ने बताया कि यह हत्यारे भी मुंबई भागने की फिराक में थे, पर आज गिरफ्तार कर लिए गए। वहीं मुम्बई में बैठे साजिशकर्ता को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की जा रही है जो मुंबई जाकर उसे गिरफ्तार करेगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त गमछा और मृतक का फोन भी बरामद कर लिया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment