निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गांव में हुई घटना, मलबे में दब गए लोग,मची रही अफरा-तफरी
आजमगढ: जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गांव में भोजन पकाते समय आचानक रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। इस हादसे में दो घर मलबे में तब्दील हो गये है। वही तीन मासूम सहित कुल एक दर्जन लोग घायल हो गये है, जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिसमे तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गांव में हदीस के घर उनकी बहू भोजन पका रही थी। इसी दौरान लीकेज के चलते आग लग गयी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आचानक आग के चलते सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में हदीस व उनके पड़ोसी का मकान धराशाही हो गया। विस्फोट की आवाज सुनते ही लोग आनन-फानन में घटनास्थल की तरफ भागे व मौके पर अफरा-तफरी का माहौला व्यप्त हो गया। घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई। वही मौके पर निजामाबाद के एसडीएम राजीव रतन सिंह ने बताया कि भोजन पकाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से हादसा हुआ है। इस हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए है, दो मकान क्षतिग्रस्त हुए है।
Blogger Comment
Facebook Comment