.

.
.

आजमगढ़: सपा छोड़ थामा भाजपा का दामन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंह ने ग्रहण कराई भाजपा की सदस्यता

पीएम मोदी व सीएम योगी ने सर्व समाज के लिए कार्य किया है- मुनीब कन्नौजिया

आजमगढ़: सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपालपुर विधानसभा, जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष , पूर्व प्रधान कुम्भवत , मुनीब कन्नौजिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्रदेव सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने मुनीब कन्नौजिया के भाजपा ज्वाइन करने पर कहा कि उनके भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मुनीब कन्नौजिया ने कहा की उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ सर्व समाज के लिए जो कार्य किया है वह कार्य सपा ने नहीं किया। कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का जो कार्य किया वह सराहनीय है। सपा केवल एक जाति विशेष के लिए काम करती है सपा की कथनी और करनी में बहुत अन्तर है इसलिए मैंने सपा को छोड़कर भाजपा ज्वाइन किया है। मैं भाजपा को मजबूत करने का कार्य करुंगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment