.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है जनता- डा० संजय सिंह चौहान


जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की क्रांति यात्रा का सपा नेताओं ने स्वागत किया

आजमगढ़ : जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में निकली क्रांति यात्रा का जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। बिद्राबाजार में सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर जनवादी पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में निकली भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ जनवादी क्रांति यात्रा का गंभीरपुर में विनीत राय व रामाश्रय चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। संजय सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जन विरोधी, किसान व व्यापारी विरोधी है। सरकार ने केवल जनता को छलने का कार्य किया है। जनता भाजपा सरकार से अब छुटकारा पाना चाहती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक संग्राम यादव, नफीस अहमद, पूर्व विधायक आदिल शेख, मनीष राय, रामनयन यादव, शशिकांत सरोज, रामदुलार यादव, अशोक यादव, सुनील आनंद, शाह फैसल, विभूति सरोज, मोहम्मद शफीक, रामसिगार यादव, अमर सिंह, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। वहीं बरदह में भी जिवली तिराहे पर सपा और जनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह चौहान का स्वागत किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment