.

.

.

.
.

आज़मगढ़: मुबारकपुर में प्रसपा(लोहिया) ने विधानसभा चुनाव के लिए ठोंकी ताल



सरकार के कोविड प्रबंधन,महंगाई,कानून व्यवस्था के साथ विकास के मुद्दे पर 2022 में चुनाव लड़ेगी पार्टी- राम दर्शन यादव, प्रदेश महासचिव

आजमगढ: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रगतशील समाजवाद पार्टी लोहिया ने मुबारकपुर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रसपा के प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि पार्टी वर्ष 2022 के चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रसपा ने मुबारकपुर में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि प्रसपा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सम्मेलन भी आयोजित किये जा रहे है। उन्होने कहा कि मंडल मुख्यालय की रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आने की प्रबल संभावना है। उन्होने आज प्रदेश की योगी सरकार से किसान, मजदूर, नौजवान सभी वर्ग व समुदाय के लोग परेशान है। इसके लिए पार्टी अपने उर्जावान कार्यकर्ताओं को अभी से मैदान में जुट जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होने कहा कि व सरकार को कोविड के प्रबंन्धन, महंगाई, भ्रस्टाचार और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर पार्टी विकास के मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment