.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी ए के शर्मा का जगह-जगह हुआ स्वागत


क्षेत्रीय दलों ने आजमगढ़ के विकास की बजाय खुद के विकास को वरीयता दी- ए के शर्मा

अतरौलिया में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए, लालगंज में आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया

आजमगढ़ : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा ने शुक्रवार को जिले में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किए। जनपद में अधूरे विकास कार्यो पर चिंता भी जताई। वहीं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया तो भावुक हो उठे। उन्होंने कहाकि भाजपा के एक कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की बातों को दोहराते हुए कहाकि वह भी एक समय संगठन एवं पार्टी के लिए पोस्टर चिपकाया करते थे। एमएलसी के आगमन को लेकर जिले में भव्य तैयारियां की गईं थीं। सड़क मार्ग से सबसे पहले अतरौलिया स्थित पटेल इंडर काले इंटर कालेज पहुंचे। वहां अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, सीता चौहान ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहां कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए तो बूथ स्तर की तैयारियां परखीं। लालगंज में मूसलधार बारिश के बीच दोपहर बाद एमएलसी लालगंज स्थित सौ शैय्या के हास्पिटल में लगे आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बातों ही बातों में कहाकि आजमगढ़ का जो विकास होना चाहिए, वाकई वह दिख नहीं रहा है। क्षेत्रीय दलों ने आमजन एवं आजमगढ़ के विकास की बजाय खुद के विकास को वरीयता दी। लालगंज से अपना पुराना नाता होना बताया। कहा कि कोरोना काल में मैं अस्पताल आया था तो सीएसआर फंड से आक्सीजन प्लांट लगाने को कहा था। आज आक्सीजन प्लांट आपके सामने सांसों की डोर थामने को तैयार है। हम सब अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाते का संकल्प लेने यहां इकट्ठा हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। यहां सब कोई एक समान है। यहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री हो सकता है। एक बार गृह मंत्री ने कहाकि था कि मैंने भी कभी भाजपा का पोस्टर चिपकाया था। उनके कद के बारे में आज किसी को बताने की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिना जाति पूछे सरकारी सुविधाएं दी जातीं हैं। मेंहनगर : लालगंज से निकले तो बजरंग वाटिका मेंहनगर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उसके बाद मऊ जनपद के लिए प्रस्थान कर गये।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment