.

.

.

.
.

आज़मगढ़: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की देन है- जयनाथ सिंह


दुर्गा प्रसाद यादव और बलराम यादव सिर्फ़ अपने परिवार की सीट बचा पाए हैं- पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा

आज़मगढ़: मंगलवार को शहर के करतालपुर तिराहे पर स्थित कैम्प कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बीते दिन जनपद में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मिली शानदार जीत पर प्रेस वार्ता करके बताया कि यह जो जीत मिली है यह उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की देन है, दुर्गा प्रसाद यादव और बलराम यादव सिर्फ़ अपने परिवार की सीट बचा पाए है, पूरे जिले की जनता समाजवादी पार्टी की सच्चाई जान चुकी है कि यह केवल नाम से समाजवादी हैं। 2022 के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दस की दसो विधानसभा बम्पर वोट से जीतेगी, भारतीय जनता पार्टी ने "सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश" के नारे को साबित करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंची है। पहली बार जनपद में निष्पक्ष रूप से ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव हुआ है। इस मौके पर पार्टी के युवा नेता कुशल सिंह गौतम,ऋषभ
सिंह रानू,आदर्श श्रीवास्तव,पंकज सिंह आदि लोग मौजूद
रहे।।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment