.

.

.

.
.

आज़मगढ़: 22 ब्लॉकों में कुल 58 ने किया नामांकन,04 होंगे निर्विरोध निर्वाचित



भाजपा के 18, सपा के 16 तो निर्दल 24 ने ठोंकी दावेदारी

ज्यादातर जगह सपा और भाजपा के बीच ही मुकाबला होने की संभावना

आजमगढ़: गहमा-गहमी के बीच ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन का कार्य बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। दो ब्लाकों पर भाजपा और सपा में भिड़त भी हुई। वहीं चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। 22 ब्लाकों के प्रमुखों के लिए कुल 58 प्रत्याशियों ने दावेदारी प्रस्तुत की है। नामांकन को लेकर ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह से ही गहमा-गहमी की स्थिति रही। ज्यादातर सीटों पर सपा और भाजपा के बीच ही मुकाबला होने की संभावना है। जिले में कुल 22 ब्लाक है। जिसमें से चार ब्लाक तरवां से भाजपा के मतानु राम, लालगंज से सपा की अमला देवी व फूलपुर से अर्चना यादव तथा ठेकमा ब्लाक से निर्दल दुर्गावती देवी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इनके मुकाबले किसी भी अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। सर्वाधिक सात नामांकन रानी की सराय ब्लाक प्रमुख पद पर हुआ है। यहां भाजपा से विपिन सिंह, सपा से रूखसाना के अलावा निर्दल शहनवाज, अजय यादव, दीपक सिंह, बृजराज व सूर्यकुमार ने नामांकन किया है। इसके बाद पांच नामांकन पल्हनी प्रमुख पद पर हुआ है। यहां सपा ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। भाजपा के संजय यादव के अलावा निर्दल प्रमोद यादव, संतोष यादव, मीरा यादव व कौशिल्या यादव ने नामांकन दाखिल किया है। मिर्जापुर ब्लाक में भी सपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां चार नामांकन हुआ है, जिसमें भाजपा से गीता जायसवाल के अलावा निर्दल फिरती देवी, रीता, हुमा व जीया शामिल है। वहीं मार्टीनगंज ब्लाक के लिए भी चार दावेदार सामने आए है। जिसमें भाजपा के यशवंत शर्मा, सपा के सर्वेश जायसवाल के अलावा निर्दल शिवओम यादव व आशा शामिल हैं। अजमतगढ़ ब्लाक से भाजपा के मनीष मिश्रा व निर्दल अलका मिश्रा ने नामांकन किया है। दोनों पति-पत्नी हैं। अतरौलिया ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा के हर्षित सिंह व सपा के चंद्रशेखर यादव ने नामांकन दाखिल किया। अहरौला ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा से सुनीता राज, सपा से आशा यादव व निर्दल शाहीन बानो ने, कोयलसा ब्लाक से भाजपा की पूजा यादव, सपा के महेंद्र यादव व निर्दल इंदू यादव ने दावेदारी प्रस्तुत की है। जहानागंज ब्लाक से भाजपा के रमेश कन्नौजिया व सपा की वीनस चौधरी ने पर्चा भरा है। पल्हना से भाजपा के अनुराग सिंह के अलावा निर्दल अस्मिता सिंह व सुभासपा के नीरज सिंह, पवई से भाजपा के वरूणकांत यादव व सपा के ओंकारनाथ यादव, बिलरियागंज से भाजपा की शुभ्रा राय, सपा की गीता यादव व निर्दल उर्मिला यादव ने, मेंहनगर से भाजपा की निर्मला देवी, सपा की शशिकला व निर्दल सुनीता ने नामांकन किया। मोहम्मदपुर ब्लाक से भाजपा के विजय विश्वकर्मा व सपा के प्रमोद चौहान ने, महराजगंज से सुनीता यादव व सपा से रामा देवी ने, सठियांव से भाजपा की सरिता सिंह व सपा की श्वेता यादव ने, हरैया से भाजपा के संदीप पटेल व सपा से सारिका पटेल ने नामांकन दाखिल किया। तहबरपुर से भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। सपा से अनुराधिका व निर्दल विनीता यादव ने यहां नामांकन किया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment