.

.

.

.
.

आज़मगढ़: महिला शिक्षक संघ ने शिक्षिकाओं के लिए 03 दिन की पीरियड लीव की मांग पर ज्ञापन सौंपा



विधायक सदर दुर्गा प्रसाद यादव और सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने उच्च स्तर पर यह मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया

आज़मगढ़: शनिवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद आज़मगढ़ की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य , महामंत्री अंशु अस्थाना, उपाध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव , संयुक्त मंत्री अल्का श्रीवास्तव व ब्लाक संयोजक निधि राय द्वारा विधायक सदर श्री दुर्गा प्रसाद यादव एवं विधायक सगड़ी श्रीमती वंदना सिंह को महिला शिक्षिकाओं के लिए तीन दिन की पीरियड लीव के संबंध में ज्ञापन सौंपा तथा शिष्टाचार भेंट की। इस विषय से संबंधित ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष महोदया सुलोचना मौर्य के द्वारा प्रदेश स्तर पर पहले ही दिया का चुका है। विधायकद्वय के द्वारा बहुत ही सकारात्मक उत्तर प्राप्त हुआ है। श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि यह माँग सर्वथा अनिवार्य है और उन्होंने महिलाओं की पीरियड लीव के मुद्दे को राष्ट्रीय अध्य्क्ष के द्वारा लोकसभा तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। श्रीमती वंदना सिंह ने कहा कि यह महिलाओं के लिए जायज माँग है और मैँ अगले सत्र में विधानसभा में इस मुद्दे पर प्रश्न रखूँगी। विधायकद्वय द्वारा महिलाओं की इस अनिवार्य माँग के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है। महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष शिखा मौर्य ने महिला शिक्षिकाओं को एकजुट होकर महिला शिक्षक संघ के माध्यम से संघर्ष करने का आह्वान किया और कहा कि निश्चित ही हमें इस समस्या का समाधान जल्द प्राप्त होगा। महामंत्री अंशु अस्थाना ने कहा कि महिला शिक्षक संघ इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाएगा और सफलता मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment