.

.

.

.
.

आज़मगढ़: दूल्हे को देख लड़की ने किया इनकार , बैरंग लौटी बारात


दीदारगंज क्षेत्र में था वैवाहिक आयोजन, जौनपुर से आई थी बारात

आजमगढ़ : जिले में शुक्रवार की रात पहुंची एक बारात बैरंग लौट गई। कारण यह रहा कि दूल्हा दिव्यांग था और दुल्हन उसे देखते ही भड़क उठी। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। घंटों मान-मनौव्वल का दौर चला लेकिन दुल्हन के न मानने पर बारात को वापस लौटना पड़ा। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की चार जून को शादी थी। जौनपुर जिले से बरात आई थी। द्वाराचार की रस्म सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान बरातियों ने नाश्ता-पानी के साथ ही भोजन भी करना शुरू कर दिया। बाद में जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ।
वहां दूल्हा स्टेज पर पहले से मौजूद था। दुल्हन भी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंच गई। इस दौरान दुल्हन ने देखा कि दूल्हा दिव्यांग है। जिस पर वह भड़क उठी और वापस घर में चली गई। इसके बाद मामला बिगड़ गया और वधु पक्ष के लोग वर पक्ष पर दूल्हे के दिव्यांग होने की बात छुपाने का आरोप लगाने लगे। मौके पर काफी मनाने की बात चली और घंटों पंचायत भी की गई। इसके बाद भी दुल्हन दिव्यांग दूल्हे से विवाह को तैयार नहीं हुई तो रात में ही बरात बैरंग ही लौट गई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment