बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव में हुई घटना
आजमगढ़: बिलरियागंज थाना क्षेत्र के महराजगंज-बिलरियागंज मार्ग पर खानपुर भगतपट्टी गांव में आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटककर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह उस समय हुई जब महिलाएं सड़क पर टहलने निकलीं। मृतक हरिवंश यादव (26) पुत्र रामदरश बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव का ही निवासी था। पेड़ पर गमछे के सहारे लटक रहे शव को देख महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हरिवंश यादव प्रतिदिन सुबह भोर में टहलने जाते थे। अब किन परिस्थितियों में उन्होंने फांसी लगा ली, समझ से परे है। घटना के बाद स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
Blogger Comment
Facebook Comment