.

.

.

.
.

आजमगढ़:अटकलों पर लगा विराम, विजय यादव सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी


हवलदार यादव को पुनः मिली जिला अध्यक्ष की कमान

आजमगढ़: पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु सेठवल क्षेत्र से चुनाव जीते विजय यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा से जनपद के सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार यादव पर भी विश्वास जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने एक बार फिर पार्टी जिलाध्यक्ष की कमान उन्हें सौंपी है।
बताते चलें कि जनपद के सदर विधानसभा सीट से 9 बार विधायक पद का चुनाव जीत चुके पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव इस बार जिला पंचायत क्षेत्र के सेठवल सीट से चुनाव लड़े थे। चुनाव जीतने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित करने हेतु जिला कमेटी से प्रस्तावित नामों की सूची मांगी गई थी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में गठित प्रदेश कमेटी ने गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विजय यादव के नाम की घोषणा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिला प्रतिनिधि रहे पूर्व जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को एक बार फिर पार्टी के जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment