मृतकों में छह आजमगढ़, एक बलिया व एक अंबेडकरनगर के निवासी
चक्रपानपुर (आजमगढ़): राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह आजमगढ़, एक बलिया तथा एक अंबेडकरनगर का निवासी रहा है। मुबारकपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति को नौ मई की रात 11.10 बजे भर्ती किया गया, लेकिन रात 2.30 बजे मौत हो गई। जहानागंज के 74 वर्षीय वृद्ध को छह मई की दोपहर 2.10 बजे भर्ती किया गया, जिन्होंने रविवार की रात ढाई बजे अंतिम सांस ली। नौ मई की रात 11.53 बजे भर्ती शहर के 70 वर्षीय वृद्ध ने सोमवार की सुबह 8.10 बजे, सोमवार की सुबह 8.05 बजे भर्ती बरदह थाना क्षेत्र की 42 वर्षीय महिला ने आधे घंटे बाद 8:35 बजे, 26 अप्रैल की शाम 5.45 बजे भर्ती बरदह के ही 59 वर्षीय वृद्ध ने सोमवार की सुबह 10.53 बजे, तीन मई की शाम 3.20 बजे भर्ती मेंहनगर के 70 वर्षीय वृद्ध ने सोमवार की सुबह 10.30 बजे अंतिम सांस ली। इसी तरह सात मई की शाम 4.30 बजे भर्ती बलिया जनपद के रसड़ा निवासी 71 वर्षीय वृद्ध का सोमवार की भोर में तीन बजे, 27 अप्रैल की शाम 7.12 बजे भर्ती अंबेडकरनगर जनपद के राजेसुलतानपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति का सोमवार की शाम 3.45 बजे निधन हो गया। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार होगा।
Blogger Comment
Facebook Comment