एल.एल., डी.एल. नवीनकरण, डी.एल. इन्डोसमेन्ट, डी.एल. द्वितीय प्रति के आवेदक पुनः सारथी पोर्टल पर बुकिंग कराएं
आजमगढ़ 27 मई-- सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि कोविड-19 महामारी के प्रसार के रोकथाम के दृष्टिगत स्थगित की गयी लाइसेंस सम्बन्धी सेवाओं को पुनः प्रारम्भ किये जाने के सम्बन्ध में स्पष्ट रुप से सभी स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) आवेदकों को सर्व सूचित किया जाता है कि उक्त विषयक केवल स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस सम्बन्धित कार्य 01 जून 2021 से प्रारम्भ किया जायेगा। ड्राइविंग लाइसेंस से सम्बन्धित अन्य कार्य (शिक्षार्थी लाइसेंस, डी.एल. नवीनकरण , डी.एल. इन्डोसमेन्ट, डी.एल. द्वितीय प्रति) के लिए आवेदकों द्वारा लिए गये स्लाट को मूख्यालय स्तर से ही निरस्त कर दिया गया है, इन आवेदकों को इनके पंजीकृत मोबाइल न0 पर एसएमएस के द्वारा निरस्तीकरण की सूचना प्रेषित की जा रही है। ये आवेदक (एल.एल., डी.एल. नवीनकरण, डी.एल. इन्डोसमेन्ट, डी.एल. द्वितीय प्रति) पुनः सारथी वेवसाईट पर जाकर स्लाट बुक कराना सुनिश्चित करें। पुनः मिले हुए बुक स्लाट के दिनांक एवं समय के अनुसार परिवहन कार्यालय आना सुनिश्चित करगें। उपरोक्त के सम्बन्ध में सभी आवेदक कोविड-19 महामारी की गाईडलाइन का कड़ायी से पालन करना सुनिश्चित करगे।
एल.एल., डी.एल. नवीनकरण, डी.एल. इन्डोसमेन्ट, डी.एल. द्वितीय प्रति के आवेदक पुनः सारथी पोर्टल पर बुकिंग कराएं
Blogger Comment
Facebook Comment