.

.

.

.
.

आज़मगढ़: पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, कोहराम


जीयनपुर थाना क्षेत्र के बक्सनपुर निवासी मृतक का पैर जमीन से छू रहा था,
पुलिस छानबीन में जुटी

आजमगढ़ : जीयनपुर थाना क्षेत्र के बक्सनपुर निवासी दुर्गेश (42) पुत्र नरेश का शव पेड़ से लटकता देख सनसनी फैल गई। वह पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकले तो देर रात तक लौट नहीं सके। सुबह में स्वजन उन्हें ढूंढ़ने निकले तो फंदे से लटका शव मिला। पुलिस छानबीन में जुट गई थी।
दुर्गेश अपने परिवार में इकलौता था। वह राजमिस्त्री का काम करके परिवार का जीवन-यापन करता था। शुक्रवार की रात उसका अपनी पत्नी रीना से विवाद हुआ तो नाराजगी में रात आठ बजे अपने घर से निकल गया। उसके देर रात तक न लौटने पर पर स्वजन ढूंढ़ने निकले, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा। सुबह फिर से स्वजन निकले तो गांव के बाहर कठैचा कूटी के पीछे पेड़ पर गमछे के सहारे दुर्गेश का शव लटका मिला। मृतक का पैर जमीन से छू रहा था जिसे देख लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे थे। जीयनपुर थाने से दारोगा केसर यादव विधिक कार्रवाई में जुट गए। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ था। तीन पुत्री व एक पुत्र में बड़ी बेटी सलोनी (18) का विवाह आगामी नवंबर में होना है। क्राइम सीन देखकर कई लोग हत्या किए जाने को लेकर भी आशंकित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment