देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बड़गड़ा गांव के पास हुआ हादसा
वाराणसी में भर्ती युवक की भी हालत गंभीर है
आज़मगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बड़गड़ा गांव में कबीरा की पुलिया के पास शनिवार की सुबह कार के धक्के से बाइक सवार 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल हो गया। उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय दोनों भाई बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा अल्लीपुर गांव निवासी 33 वर्षीय सतीश यादव व 31 वर्षीय अजय यादव पुत्रगण रामअवध यादव शनिवार की सुबह बाइक से रिश्तेदारी मौसी के घर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कहला सिकंदरपुर गांव जा रहे थे। बड़गड़ा गांव में स्थित कबीरा पुलिया के पास पहुंचते ही तेज गति से आ रही चार पहिया वाहन से धक्का लग गया। जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने सतीश यादव को मृत घोषित कर दिया। अजय यादव की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। उसका वाराणसी में उपचार चल रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है। दोनो भाई नोएडा में गार्ड काम करते था। सतीश को एक पुत्र व दो पुत्री है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल है।
Blogger Comment
Facebook Comment