इस अभियान के अन्तर्गत पूरे जनपद में संचारी रोगों का सर्वे किया जायेगा- राजेश कुमार
आजमगढ़ 01 मार्च-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने बताया की जिले में संचारी रोग नियंत्रण माह 1 मार्च से 31 मार्च तक अभियान चलेगा। जबकि 10 से 24 मार्च तक दस्तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अभियान के अन्तर्गत पूरे जनपद में संचारी रोगों का सर्वे किया जायेगा। इसी के साथ ही टीबी के सम्भावित मरीजों का चिन्हांकन करते हुए उनको ईलाज किया जायेगा। जिला मलेरिया अधिकारी ड़ॉ0 एके सिंह ने बताया की यह अभियान और पखवाड़ा 11 विभागों के समन्वय से संचालित होगा। अभियान के दौरान शारीरिक दूरी, हाथों की सफाई, मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि स्वास्थ्य कार्यकर्ता सावधानी रखते हुए मलेरिया और कोरोना से बचाव के बारे में बेहतर तरीके से जन समुदाय को जागरूक कर सकें। इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय, लक्षण एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगी। आशा कार्यकर्ता घरों के अंदर जाकर मच्छरों के पैदा होने वाली परिस्थितियों का निरीक्षण करेंगी, मलेरिया जाँच में भी सहयोग करेंगी तथा लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों की सूची भी तैयार करेंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बुखार के रोगियों की सूची तैयार करना व क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची तैयार करना तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण की सूची तैयार करने के साथ ही दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग हुए व्यक्तियों की सूची भी तैयार कर एएनएम द्वारा केंद्र पर जमा करेगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ0 एके मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ0 एके सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment