.

.

.

.
.

आज़मगढ़:दुष्कर्म में असफल हुए रिश्ते के चाचा ने किशोरी को मार डाला


आरोपित चचेरा चाचा उसका दोस्त गिरफ्तार, निशानदेही पर कुएं से शव बरामद


सरायमीर थाना क्षेत्र के असई गांव की घटना, ग्रामीणों ने सामूहिक दुष्कर्म की जताई आशंका

आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में रिश्ते के चाचा ने 16 वर्षीय भतीजी का एक दिन पूर्व अपहरण कर अपने दोस्त संग दुष्कर्म की कोशिश की। प्रतिरोध करने पर किशोरी को गला दबाकर मार डाला। गुनाह छिपाने के लिए शव को असई गांव स्थित कुएं में फेंक दिया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शुक्रवार की सुबह अर्द्ध नग्न हालत में शव कुएं से बरामद किया। ग्रामीणों ने किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है। सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गुरुवार की सुबह खेत अपने दादा के लिए घर से भोजन लेकर जा रही थी। स्वजनों का आरोप है कि गांव के रिश्ते के चाचा जितेंद्र यादव (22) ने किशोरी को अपहरण कर लिया था। इधर किशोरी ने जब बहुत देर बाद भी खेत नहीं पहुंची तो स्वजनों को उसकी चिंता हुई। उसकी तलाश के बाद भी सुराग न लगने पर पीड़ित मां अपहरण की आशंका जताते हुए जितेंद्र के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने देर शाम को ही आरोपित जितेंद्र व उसके एक मित्र प्रिंस निवासी ग्राम असई थाना सरायमीर निवासी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उनके निशानदेही पर अपहृत किशोरी का अर्द्धनग्न शव असई गांव के सिवान में स्थित कुएं से बरामद किया। सरायमीर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि दुष्कर्म करने की कोशिश का विरोध करने पर हत्या के बाद शव कुएं में फेका गया है। पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment