.

.

.

.
.

आजमगढ़: कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए स्वतंत्रदेव सिंह


अध्योध्या से मऊ के रास्ते में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह जगह हुआ स्वागत

कहा, आगामी चुनाव के लिए अभी से शुरू कर दें तैयारी

आजमगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का अयोध्या से मऊ जाते समय रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा तो शिवालिक मेडिकल कालेज पहुंचने पर संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अतरौलिया में जिले की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह भरा और कहा कि अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव जीता जा सकता है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जयनाथ सिंह, रमाकांत मिश्रा, सहजानंद राय, नीरज तिवारी, चंद्रजीत तिवारी, सुनील पांडेय, नवीन सिंह, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे। कंधरापुर बाजारा में सत्येंद्र राय के नेतृत्व में अभिषेक राय, कमलेश यादव, विनीत दुबे, आलोक पांडेय आदि ने स्वागत किया।
वहीं सगड़ी क्षेत्र के जीयनपुर व लाटघाट बाजार में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत किया। वह अयोध्या से मऊ जनपद के बिलौली बाजार में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे थे। जीयनपुर में देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, जबकि लाटघाट में मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। दिवाकर सिंह, सोनू सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, विद्या सिंह पटेल, रमेश गुप्ता, हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बिजरवा बनकट में संस्था के अध्यक्ष डा. अशोक सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री सिंह ने वहां संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कहा कि संत शिरोमणि के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। इस अवसर पर गोरखपुर क्षेत्र के पार्टी प्रभारी व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह संस्था के डीन डा. रामजी सिंह, डा. अनिल सिंह, डीके चौबे, डा. अजित पांडेय आदि उपस्थित थे। संचालन डा. विनोद सिंह ने किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment