.

.

.

.
.

आज़मगढ़: जिले के 1858 गांवों के प्रधान पद की आरक्षण सूची जारी


150 पद अनुसूचित जाति महिला व 277 पद अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित

178 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व अन्य पिछड़ा वर्ग 326 सीट

22 विकास खंडों में 299 महिला और 626 सीटें हैं अनारक्षित

आजमगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के लिए ग्राम प्रधान पद के आरक्षण की सूची पंचायती राज निदेशालय ने जारी कर दी है। मुख्य विकास विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले के 22 विकास खंडों की 1858 ग्राम पंचायतों में 150 पद अनुसूचित जाति महिला, 277 पद अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 178, अन्य पिछड़ा वर्ग 326, 299 महिला और 626 सीट अनारक्षित है। ब्लाकवार प्रधान पद के आरक्षित सीटों की स्थिति इस प्रकार है। ब्लाक अजमतगढ़ की 101 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों में आठ अनुसूचित जाति महिला, 15 अनुसूचित जाति, 10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 18 अन्य पिछड़ा वर्ग, 16 महिला और 34 अनारक्षित, ब्लाक हरैया की 85 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 13 अनुसूचित जाति, आठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, 16 महिला और 34 अनारक्षित सीट है। जबकि ब्लाक बिलरियागंज की 116 ग्राम पंचायतों में नाै अनुसूचित जाति महिला, 17 अनुसूचित जाति, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 20 अन्य पिछड़ा वर्ग, 19 महिला और 40 अनारक्षित, ब्लाक महराजगंज की 84 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, आठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, 13 महिला और 29 अनारक्षित पद हैं। ब्लाक कोयलसा की 80 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, आठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, 12 महिला और 22 अनारक्षित सीट हैं। ब्लाक अतरौलिया की 67 ग्राम पंचायतों में छह अनुसूचित जाति महिला, 10 अनुसूचित जाति, सात अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 10 महिला और 27 सीटें अनारक्षित हैं। ब्लाक अहरौला की 94 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 14 अनुसूचित जाति, नौ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 17 अन्य पिछड़ा वर्ग, 16 महिला और 33 अनारक्षित पद हैं। ब्लाक पवई की 96 ग्राम पंचायतों में आठ अनुसूचित जाति महिला, 14 अनुसूचित जाति, नौ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 17 अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 महिला और 33 अनारक्षित और ब्लाक फूलपुर की 89 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 13 अनुसूचित जाति, नौ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 16 अन्य पिछड़ा वर्ग, 14 महिला और 30 अनारक्षित सीट है। जबकि ब्लाक मिर्जापुर की 86 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 13 अनुसूचित जाति, अाठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, 14 महिला और 29 अनारक्षित, ब्लाक तहबरपुर की 91 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 14 अनुसूचित जाति, नौ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 16 अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 महिला और 30 अनारक्षित पद हैं। ब्लाक पल्हनी की 91 ग्राम पंचायतों में छह अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, नौ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 16 अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 महिला और 30 अनारक्षित सीटे हैं। ब्लाक रानी की सराय की 81 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, सात अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, 13 महिला और 28 अनारक्षित सीट, ब्लाक मुहम्मदपुर की 73 ग्राम पंचायतों में छह अनुसूचित जाति महिला, 11 अनुसूचित जाति, सात अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 12 महिला और 25 सीट अनारक्षित और ब्लाक मार्टीनगंज की 72 ग्राम पंचायतों में छह अनुसूचित जाति महिला, 11 अनुसूचित जाति, सात अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 12 महिला और 25 अनारक्षित पद हैं। जबकि ब्लाक ठेकमा की 86 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 14 अनुसूचित जाति, आठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, 14 महिला और 28 अनारक्षित और ब्लाक लालगंज की 92 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 14 अनुसूचित जाति, आठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, 14 महिला और 28 अनारक्षित पद हैं। ब्लाक पल्हना की 48 ग्राम पंचायतों में चार अनुसूचित जाति महिला, आठ अनुसूचित जाति, ाापांच अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व आठ अन्य पिछड़ा वर्ग, सात महिला और 16 अनारक्षित, ब्लाक तरवां की 88 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 13 अनुसूचित जाति, आठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 16 अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 महिला और 29 अनारक्षित, ब्लाक मेंहनगर की 83 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, अाठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, 13 महिला और 29 अनारक्षित पद हैं। ब्लाक जहानागंज की 71 ग्राम पंचायतों में छह अनुसूचित जाति महिला, 11 अनुसूचित जाति, सात अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 11 महिला और 24 अनारक्षित सीट और ब्लाक सठियांव की 84 ग्राम पंचायतों में सात अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, आठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला व 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, 13 महिला और 29 अनारक्षित पद हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment