.

.

.

.
.

आज़मगढ़: युवक का फंदे पर लटकता हुआ मिला शव


छेड़खानी के मामले में जेल से छूटने के बाद अवसाद में रहता था युवक

आजमगढ़: रानी की सराय थाना क्षेत्र के भीमसेनपुर गांव में रविवार की सुबह घर के भीतर युवक का छत के चुल्ले से लटकता हुआ शव मिला। युवक माता-पिता का इकलौता था, घर पर अकेले रहता था। घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के भीमसेनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय संतोष यादव पुत्र सुबेदार यादव माता-पिता का इकलौता था। उसके मां की पूर्व में ही मौत हो गई है। पिता रोजी रोटी के लिए मुबई में रहते हैं। संतोष घर पर अकेले रह कर पढ़ाई करता था। दो माह पूर्व वह छेड़खानी के मामले में जेल गया था। गांव के लोगों ने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह अवसाद में था। घर बहुत कम बाहर निकलाता था। रविवार को काफी देर तक उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस के लोगों ने दरवाजे से झांका। अंदर उसक छत के चुल्ले से शव लटक रहा था। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी संतोष के मामा खुरमुल्ली यादव पुत्र खुन्नू यादव निवासी पटखौली थाना तहबरपुर को दी। घटना की सूचना मिलते ही मामा गांव में पहुंचे। मामा की सूचना पर पहुंची रानी की सराय थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने कहा कि युवक जेल से छूटने के बाद अवसाद में था। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment