.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा की परम्परा व संस्कृति के अनुरूप आचरण करें कार्यकर्ता- सुनील बंसल



भाजपा मंडल व सेक्टर प्रभारियों को प्रदेश महामंत्री संगठन ने दिया सफलता का मंत्र


आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी के मंडल व सेक्टर प्रभारियों की बैठक रैदोपुर स्थित होटल के सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल व विशिष्ट अतिथि सहप्रभारी सुनील ओझा मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। जिसमें अजय सिंह, सत्येंद्र, निखिल राय, बृजेश यादव, पुरुषोत्तम सिंह, सभासद पप्पू कुमार, प्रेम नारायण पांडे, अरविंद राय किसान नेता आदि रहे। इसी क्रम में  महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर संचिता बनर्जी के नेतृत्व में महिला मोर्चा सदस्यों ने भी उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया| प्रदेश संगठन महामंत्री से मिलकर के महिलाओं की समस्याओं से अवगत कराया गया और बंसल जी ने आश्वासन दिया के जल्द से जल्द महिलाओं की समस्याओं का निराकरण होगा । स्वागत करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा जिला  सविता सोनकर, बबीता जसराज सरिया ,मंजू श्रीवास्तव, अलका सिंह ,अमित लता सिंह ,माधुरी दुबे , शालिनी अस्थाना, कुसुमलता बौद्ध, किरण बिंद ,अनीता श्रीवास्तव, मिथिलेश पांडे, सुमन सिंह ,शीला गुप्ता , पूनम मौर्या, स्नेह लता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। दो सत्र में आयोजित इस बैठक में मुख्यवक्ता सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को संगठन में सादगी बनाये रखने का संकल्प दिया। उन्होने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की परम्परा और संस्कृति के अनुरूप कार्यकर्ता आचरण करें और संगठन की आचार संहिता के अनुरूप आचरण करते हुए कार्य करें। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहाकि कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रखे कि ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़े और ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। यह संगठन के कार्यकर्ताओं का दायित्व होता है। कार्यकर्ता निरंतर बूथों पर बैठक कर जीवंत संपर्क स्थापित करें। उन्होने कहाकि संगठन के सभी अंग समुचित कार्य करेंगे तो पार्टी की रीति और नीति को आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं से परिचय करते हुए प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक ले जाने और अपने कार्यों को नियमित समीक्षा करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहजानंद राय ने किया।

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द जायसवाल, बजरंगी सिंह, देवेन्द्र यादव, सुनील राय, विनोद, सुनीता श्रीवास्तव, धु्रव सिंह, ऋषिकांत राय, जयप्रकाश, प्रेमप्रकाश राय, विनोद राय, अखिलेश मिश्र गुड्डू, माला द्विवेदी, आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment