गोरखपुर क्षेत्र से भाजपा के दूसरी बार क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद जिले में पहुंचे सहजानंद राय
आजमगढ़ : गोरखपुर क्षेत्र से भाजपा के दूसरी बार क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद जिले में पहुंचे सहजानंद राय का जिल में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अाभार जताते हुए उनके स्वागत का अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं ने अलग स्थानों पर अपने अंदाज में स्वागत किया। उत्साहित कार्याकर्ताओं ने उनके समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी माहौल को भाजपामय बना दिया। सहाजानंद राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं एवं आलाकमान के विश्वास के कारण ही मुझे पर लगातार दूसरी बार मौका मिला है। मुझे संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए अभी बहुत कुछ करना है। हमारी सोच अमलीजामा पहनेगी, लेकिन उसमें ऊर्जा कार्यकर्ताओं की ही होगी। जिले में सगड़ी, माहुल में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। लाटघाट में मनीष मिश्र उर्फ मिंटू मिश्रा ने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया। वह बाजार में घूमकर भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किए। क्षेत्रीय महामंत्री ने किसी को निराश नहीं किया, बल्कि गांवों के सामने स्वागत को खड़े दो-चार की संख्या वाले कार्यकर्ताओं के पास भी रुके। उनसे बातचीत में कुशलक्षेम जानने के बाद संगठन के लिए बेहतर करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां उनके परिश्रम को पैमाना मानकर पद दिए जाते हैं। दूसरी कई राजनीतिक पार्टियों में जाति, धर्म, सरपरस्ती, धन व बाहुबल को ध्यान में रखकर पद दिए जाते हैं। वह सगड़ी होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका ढाेल-नगाड़ों से स्वागत किया। राकेश सिंह, रुद्र प्राताप राय, सूरज श्रीवास्तव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment