.

.

.

.
.

आज़मगढ़: शक्ति संवाद कार्यक्रम के साथ सामूहिक विवाह आयोजन हुआ


अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर अभिभावकों को बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सुझाव दिया गया

आजमगढ़ 20 नवंबर-- अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित शक्ति संवाद मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ की उपस्थिति में खण्ड विकास परिषद विकस खण्ड महाराजगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन के साथ किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित किशोरो एवं किशोरियों को उनके अधिकार एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु उनको जागरूक करते हुए उपस्थित जन समुदाय एवं अभिभावको से उनके बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सुझाव दिया गया यह भी सुझाव दिया गया कि किसी भी किशोर को उन्हें बडे काम एवं मजदूरी के लिए उन्हे मजबूर व विवश न किया जाय ले
इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय द्वारा वेबिनार के माध्यम से बच्चो को उनके अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए जागरूक किया गयाl इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में उपस्थित लोगो को सरकार द्वारा चलायी जा रही मिशन शक्ति येाजना के साथ साथ बेटी बचाओं बेटी पढाओं, कन्या सुमंगला, विभिन्न हेल्पलाईन (यथा 1090 वूमेन पावर लाईन, 181 महिला हेल्प लाईन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाईन, 112 पुलिस आपातकालिन सेवा, 108 स्वास्थ सेवा एवं एम्बुलेन्स सेवा, 1098 चाइल्ड लाईन) के विषय में वृहद रूप से बताया गयाl महिला कल्याण महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी यथा निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला, निशुक्ल आर्थिक एवं कानूनी सहायता, रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल श्रम इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गयाl
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केन्द्र एवं वन स्टाॅप सेन्टर के समस्त कर्मिक उपस्थित रहेl

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment