.

.

.

.
.

आज़मगढ़: चार दिन से लापता बालक का पोखरी में मिला शव


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़सरा आईमा गांव का मामला, परिजनों में कोहराम मचा

आज़मगढ़: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़सरा आईमा गांव में चार दिन से लापता नौ वर्षीय बालक का शव गुरुवार की सुबह पोखरी में मिलने से सनसनी फैल गई। चार दिन पूर्व बालक सुबह घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। परिजन उसे तलाश रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़सरा आईमा गांव निवासी नौ वर्षीय अनुराग निषाद पुत्र मोहित निषाद कक्षा तीन का छात्र था। चार दिन पूर्व वह घर से निकला था। परिवार के लोग खेत में काम करने चले गए। दोपहर में परिजन खेत से घर लौटे तो अनुराग का पता नहीं चला। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करने लगे देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन बालक की मां चंद्रवती ने कप्तानगंज थाना में गुमशुदगी की तहरीर दी। गुरुवार की सुबह परिजन तांत्रिक के पास जा रहे थे। गांव के बाहर पोखरी में सिघाड़ा डाला गया था। आशंका बस गांव के लोग पोखरी के पास चले गए। पोखरी में अनुराग का कपड़ा दिखाई दिया। परिजन मौके पर पहुंचे तो सिघाड़ हटाने पर अनुराग का उतराया हुआ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते की गांव के लोगो की भीड़ जुट गई। गांव के लोगो ने शव को बाहर निकला। बालक पांच भाई बहन में छोटा था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो कर बुरा हाल है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment