.

.

.

.
.

आज़मगढ़: पुलिस ने शक्ति परी, लैंगिक समानता, लैगिक हिंसा की रोकथाम पर प्रशिक्षण दिया



मिशन शक्ति अभियान (तीसरा दिन) के दौरान जनपद के कई विद्यालयों में आयोजित हुआ कार्यक्रम

आज दिनांक 19.10.2020 को मिशन शक्ति अभियान (तीसरे दिन) के दौरान जनपद के कई विद्यालयों में जिला पुलिस द्वारा शक्ति परी, लैंगिक समानता, लैगिक हिंसा की रोकथाम, पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाना, आदि के बारें में किया गया प्रशिक्षण अग्रसेन महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति का प्रचार-प्रसार हेतु अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़ नोडल अधिकारी मिशन शक्ति की आज की टीम शक्ति परी लैंगिक समानता हिंसा रोकथाम और पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा विषय पर कार्यशाला हुई इसमें विभिन्न विद्यालयों की अध्यापिका आएं छात्राएं उपस्थित थी इनको मिशन शक्ति कि अभियान उद्देश्य कार्यों के प्रति बताया गया। विभिन्न अध्यापिका व छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण लैंगिक समानता हिंसा रोकथाम महिला आत्मरक्षा आदि पर अपने विचार रखे गए अपर पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी सुधीर जायसवाल द्वारा मिशन शक्ति परी स्कीम के विषय में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित प्रधानाचार्य और छात्राओं को जानकारी दी गई उन्हें शक्ति परी कार्यों दायित्वों शक्तियों आदि के विषय में बताया गया तथा महिला उत्पीड़न छेड़खानी आदि घटनाओं की रोकथाम एवं उसकी जानकारी पहुंचाने के संबंध में शक्ति परी की भूमिका को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य को शक्ति परी नामांकन फार्म की प्रतियां प्राप्त कराई गई तथा छात्राओं को तथा छात्राओं को शक्ति परी परियोजना का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया इसके साथ महिला महिला सहायता हेल्पलाइन 1090, 112, 1098 व 1078 आज की विषय में जानकारी दी गई। उपस्थित महिला समूह को पुलिस विभाग की महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्कीमों कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया महिलाओं को लैंगिक समानता, लैंगिक हिंसा रोकथाम पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा के विषय में भी प्रशिक्षित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में लगभग 100 की संख्या में अध्यापिका और छात्राएं उपस्थित थी। उपरोक्त मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर द्वारा किसान बालिका इंटर कालेज रानीपुर में तथा थाना प्रभारी रौनापार द्वारा के0एन0सिंह इण्टर कालेज, रौनापार आजमगढ़ में उपस्थित अध्यापिकाओं व छात्राओं को लैंगिक समानता, लैंगिक हिंसा रोकथाम पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा के विषय में प्रशिक्षित किया गया। उपरोक्त मिशन शक्ति कार्यक्रम में आँगनबाड़ी, आशा और एएनएम कार्यकत्री, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment