.

.

.

.
.

आज़मगढ़: सीएम ने जिले के 20 थानों में महिला हेल्प डेस्क का ऑनलाइन उद्घाटन किया





शहर कोतवाली में एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी एवम महिला संगठनों की प्रतिनिधियो ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया

महिला संगठनों द्वारा 10 महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

आजमगढ़ 23 अक्टूबर-- मुख्यमंत्री उ0प्र0, योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘मिशन शक्ति’’ के अन्तर्गत प्रदेश के परिक्षेत्र मुख्यालय के 18 थानों एवं 02 कमिश्नरेट मे 01-01, इस प्रकार कुल 20 थानों में महिला हेल्प डेस्क का जूम ऐप के माध्यम से लोकार्पण किया गयाा। इसी के साथ ही उक्त चयनित थानों के अतिरिक्त प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क पर सीसी टीवी की व्यवस्था हो, पीने का शुद्ध पानी, महिला हेल्प डेस्क पर प्रशिक्षित महिला अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति रहे। इसी क्रम में थाना कोतवाली में आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ विजय विश्वास पंत, डीआईजी सुबाष चन्द्र दूबे, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह एवं महिला संगठनों के नारी शक्ति संस्थान की सचिव डाॅ0 पूनम तिवारी, शारदा सिंह पूर्व प्रधानाचार्य अग्रसेन महिला महाविद्यालय, माला द्विवेदी पूर्व चेयरमैन, जीया फातिमा मैनेजर फातिमा स्कूल, डाॅ0 अराधना मिश्रा, ममता राय, बबिता जसरा सरिया, अर्चना वत्सल की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शी एवं महिला संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा कोतवाली थाने में स्थापित आगन्तुक कक्ष व महिला हेल्प डेस्क का दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इसी के साथ ही महिला थाना कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ नारी शक्ति संस्थान की सचिव डाॅ0 पूनम तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्पीड़न रोकने व महिलाओं के प्रति अच्छा व्यवहार करने पर उप जिलाधिकारी मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शी व महिला संगठनों द्वारा 10 महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें महिला एसओ कोतवाली खुशबू त्रिपाठी, महिला आरक्षी शैल त्रिवेदी, नीलम मिश्रा, शमा अरफीन, उषा देवी, अंशु यादव व अनिता कुमारी आदि शामिल हैं।इस अवसर पर डीआईजी सुबाष चन्द्र दूबे ने कहा कि आज प्रदेश के सभी जनपदों के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली में महिलाओं के लिए आगन्तुक कक्ष व महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है, यह महिला हेल्प डेस्क प्रतिदिन 24 घण्टे सक्रिय रहेगा। महिला हेल्प डेस्क पर प्रशिक्षित अधिकारी/कर्मचारी की तैनाती की गयी है, जो पीड़ित महिलाओं को थाने पर आने पर उनकी शिकायतों/समस्याओं को विनम्रतापूर्वक सुनकर उचित कार्यवाही करेगी। महिला हेल्प डेस्क के स्थापित हो जाने से महिलाओं को अपनी शिकायतों/समस्याओं को बताने में कोई संकोच नही रहेगी। इसी के साथ ही पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आज महिलाओं को अपने अन्दर आत्म सम्मान व विश्वास पैदा करने की जरूरत है, वे पुरूषों से किसी भी प्रकार से कम नही हैं। ग्रामीणांचलों से पीड़ित महिलाएं थानों पर आकर अपनी शिकायतें/समस्याओं को बता सकेंगी। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं के मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही महिला संगठनों द्वारा थाना कोतवाली से मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं में जन जागरूकता हेतु रैली निकाली गयी, जो थाना कोतवाली से प्रारम्भ होकर वेस्ली इण्टर कालेज पर समाप्त हुई। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, एसओ कोतवाली, शशि श्रीवास्तव पूर्व प्रधानाचार्य अग्रसेन महिला महाविद्यालय सहित महिला संगठनी की ममता राय, पूनम यशपाल सिंह, आभा अग्रवाल रश्मि डालमिया, सुमन सिंह, जूही श्रीवास्तव, अनिता सिंह उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment