दी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे 'दीपू' की माता के निधन पर क्लब के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया
आजमगढ़। दी प्रेस क्लब द्वारा बुधवार को कुंवर सिंह उद्यान में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के वरिष्ठ फोटो पत्रकार और दी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे उर्फ दीपू की माता मोहिनी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। क्लब के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवार को इस दुख का सहन करने की शक्ति प्रदान करें इसकी प्रार्थना की गई। संगठन के अध्यक्ष एसके सत्येन ने कहा कि मोहिनी देवी 70 वर्ष की थी। वह काफी दिनों से फेफड़े की बिमारी से पीड़ित थी। उनका 16 वर्षों से वाराणसी में किसी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। सोमवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। ईश्वर से यही कामना है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पूरा संगठन क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे उर्फ दीपू के इस दुख की घड़ी में साथ है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर विवेक गुप्ता, देवव्रत श्रीवास्तव, रवि सिंह, पितेश्वर सीबू, उदयराज शर्मा, अनिल मिश्र, रामबचन राय, रामसकल यादव, संदीप श्रीवास्तव, अविनाश राय, पंकज पांडेय, अवनीश उपाध्याय, शैलेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment