.

.

.

.
.

पूर्व सरकारों में तो हुआ ही अब योगी सरकार में हो रहा ब्राह्मणों का उत्पीड़न-राजेन्द्र त्रिपाठी

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सभा मुखिया ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप, पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति , दर्जनों ने ली सदस्यता

आजमगढ। जिले में मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमे उन्होंने ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार व उत्पीड़न को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया, साथ ही गम्भीर आरोप भी लगाये। राजेन्द्र नाथ इस समय पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे है और उन ब्राह्मणों से मिल रहे है सो सताए जा रहे है। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने जब चाहा सरकार बनाया और जब चाहा सरकार को गिराया। लेकिन जिस तरह से योगी सरकार में ब्राह्मणों को दबाया जा रहा है उसका परिणाम 2022 के चुनावों में मिलेगा इसके लिए या तो हम किसी राजनीतिक दल से समझौता करेंगे या कोई नई रणनीति बनायेगे। अभी हम सारे ब्राह्मणों को एक जुट करने में लगे है। इस अवसर पर संगठन का गठन आजमगढ़ में किया गया और कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। जिसमें अभिषेक उपाध्याय बिंद्राबाजार को जिला प्रभारी,धीरज पाठक जिला प्रभारी परशुराम सेना,सर्वेश दुबे जिलाध्यक्ष आजमगढ़,रवि तिवारी जिलाध्यक्ष परशुराम सेना लालगंज,नितेश दुबे जिलाध्यक्ष, परशुराम सेना। इस मौके पर अवधेश दुबे,आदर्श मिश्रा,नितेश पांडे,राहुल दुबे,बादल शुक्ला,सोनू दीक्षित समेत दर्जनों लोगों ने ब्राह्मण महासभा की सदस्यता ग्रहण किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment