अहरौला थाना क्षेत्र के पूरा दुबे गांव का मामला,परिवार में मचा कोहराम
आज़मगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के पूरा दुबे गांव के पास सिक्स लेन के के किनारे बने पानी भरे गड्ढे में गिरकर एक बालक की मौत हो गई। वह गुरुवार शाम से गायब था। परिजन रातभर ढूंढ़ते रहे पर पता नहीं चला । शुक्रवार की सुबह गड्ढे के पास पड़ी चप्पल को देख ग्रामीणों को आशंका हुई तो गढ्ढे में उसका शव मिला। अहरौला थाना क्षेत्र के पूरा दुबे गांव निवासी आदित्य (11) पुत्र बृजेश गुरुवार दोपहर घर से मवेशी चराने के लिए निकला था। शाम को घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह से उसकी फिर से तलाश शुरू की गई। पुरा दुबे से होकर गुजर रहे सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे के किनारे किनारे नाला बनाने को गढ्ढे खोदे गए हैं इनमें बारिश का पानी भर गया है। इन गड्ढों के किनारे परिजनों और ग्रामीणों ने आदित्य की चपल्ल पड़ी देखी। इसके बाद पानी में उसकी तलाश की गई तो गड्ढे में उसकी लाश मिला। आदित्य दो बहनों में अकेला था। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वही पीएम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
Blogger Comment
Facebook Comment