.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा ने सभी 1987 बूथों पर मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती




पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धान्त पर ही केंद्र व प्रदेश की सरकारें गरीबों, वंचितों तक लाभ पंहुचा रही हैं - अखिलेश मिश्र गुड्डू

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी 1987 बूथों पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह पवनी कला और कटाई गांव में भी बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।इसी क्रम में सिविल लाइंस स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, माला द्विवेदी, सचिदानंद सिंह, पंकज सिंह कौशिक, नन्हकूराम सरोज, मयंक गुप्ता, राकेश सिंह , विवेक निषाद अभिनव श्रीवास्तव, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया और उनके द्वारा बताए गये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद के विचारों के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक नाम ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे । समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास उनका सपना था सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार उनके इसी सपने को आगे बढ़ाते हुए कार्य कर रही है। समाज के अन्त्योदयी वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नरौली बूथ पर शिव मंदिर परिसर में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, शैलेंद्र अग्रवाल, धर्मवीर चौहान, शेखर लाल श्रीवास्तव, राजन उपाध्याय, मृगांक शेखर सिन्हा, संतोष चौहान, प्रदीप निषाद, राजेंद्र पासी, अमित सोनकर,नीरज सिंह, आशीष राय, मोनू विश्वकर्मा, लक्ष्मी सोनकर, शैलेंद्र शर्मा, सतेन्द्र चौहान नगर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा द्वारा सभी बूथों पर मनाई जा रही है। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है सुशासन और विकास से अन्त्योदय हमारा लक्ष्य है।उनका कहना था कि किसी भी राष्ट्र का विकास तबतक सम्भव नहीं है जबतक उस राष्ट्र में रहने वाले सबसे कमजोर गरीब व्यक्ति का विकास नहीं हो जाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों, शोषितों, वंचितों तक पहुंचने का कार्य किया है और निरन्तर उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए कार्य कर रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment