आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। पिता ने रौनापार थाने में नामजद तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जाता है कि मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति के यहां जन्माष्टमी सजी हुई थी। रात दस बजे किशोरी वहीं जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव का ही रहने वाला विशाल पुत्र रामप्रीत ने उसे पकड़ लिया और अपने कटरैन में लेकर चला गया। जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। शिकायत व विरोध करने पर विशाल के परिजनों ने किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट भी किया। बाद में पिता थाने पहुंचा और विशाल के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं किशोरी को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment