.

.

.

.
.

आजमगढ़: रंजिश में हुई भिड़ंत,बीडीसी की गोली लगने से मौत, हुई तोड़फोड़

निजामाबाद के नवादा बाजार की घटना, ताबड़तोड़ हो रही हत्याओं से हुई कानून व्यवस्था सवालो के घेरे में 

आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की रात साढ़े नौ बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया। संघर्ष में जमकर लाठी डंडे तो चले ही इसी बीच किसी ने गोली चला दी जो एक पक्ष के क्षेत्र पंचायत सदस्य को जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज दूसरे पक्ष ने कई वाहनों में तोड़फोड़ किया है। घटना की जड़ में चुनावी रंजिश वजह बताई जा रही है। एसपी सुधीर सिंह समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची है। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के नवादा बाजार में रात लगभग साढ़े आठ बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ता गया और दो पक्ष आमने सामने हो गए थे, उसी दौरान भीड़ में से किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे एक पक्ष के नवादा निवासी बीडीसी सुरेंद्र यादव उम्र 35 वर्ष पुत्र कवलू यादव की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों दूसरे पक्ष ने पर बाजार खड़े दो दोपहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ कर दी । आक्रोशित लोग आरोपित पक्ष के घरों पर चढ़कर गाली गलौज और पत्थर बाजी करने लगे। हालांकि अभी यह भी ज्ञात नहीं हुआ है झगड़ा किसके किसके बीच हुआ था। गोली किसने चलाई यह अभी स्पष्ट नही है लेकिन इसके पुर्व भी नवादा में इसी तरह एक ब्राह्मण के घर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने चढ़ाई करके पूरी गृहस्थी तहस नहस करने के बाद दरवाजे पर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या पुलिस मौके पर जा पहुंची थीं। एसपी सुधीर सिंह ने संघर्ष के पीछे भूमि विवाद बताया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि सुबह भी विवाद हुआ था। लेकिन कुछ भी स्पष्ट रूप से मौके पर पहुंच कर ही स्थिति स्पस्ट होगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment