.

.

.

.
.

आजमगढ़ : युवा कांग्रेस ने महामारी में जनसेवा कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है- विनीत कंबोज

 
युवा कांग्रेस की मासिक बैठक में आये राष्ट्रीय सचिव ने युवा कार्यकर्ताओं से संवाद किया 

विवेक राय को आजमगढ़ व नजम शमीम को लालगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया 

आजमगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुधवार को युवा कांग्रेस की मासिक जिला कोआर्डिनेटर विवेक राय की अध्यक्षता हुई। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया। मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विनीत कंबोज कहा कि युवा कांग्रेस ने कोरोना महामारी में जनता की सेवा कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आजमगढ़ युवा कांग्रेस को कार्यशील करने के लिए आया हूं। ब्लाक स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। विवेक राय को आजमगढ़ व मोहम्मद नजम शमीम को लालगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव मिलिद गौतम ने आह्वान किया कि युवाओं को एकजुट होकर जनता के हित की लड़ाई लड़ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी रूपेश चौबे ने प्रत्येक मोर्चे पर युवाओं को आगे आने के लिए जोर दिया। संचालन मंजीत यादव ने किया। आशुतोष सिंह रजत, धर्मेद्र यादव, शुभम पांडेय, अमर बहादुर यादव, स्वदेश गुप्ता, बेलाल अहमद, ऋतुराज सिंह, अंशुल आनंद, हिमांशु मद्धेशिया, अतुल राय थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment