.

.

.

.
.

सभी दुकाने खुलने की मांग हुई पूरी तो व्यापारियों ने आजमगढ़ भाजपा अध्यक्ष को दिया धन्यवाद

व्यापारी बंधु शासन के निर्देशों का पालन करते हुए मास्क, सेनेटाइजर, फिजीकल डिस्टेंस के साथ अपना कार्य करें -  ध्रुव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सदर 

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्री कृष्ण पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ प्रेम प्रकाश राय , अजय सिंह, मयंक गुप्ता के प्रयास से सोमवार से दोनों पटरी की दूकाने खोलने की व्यापारियों की मांग को जिलाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा मान लेने से व्यापारियों दुकानदारों में प्रसन्नता है। श्री भन्डार नगर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष के. के. सेठ, अध्यक्ष स्वर्णकार समाज लल्लन सेठ राजू के नेतृत्व में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों कोषाध्यक्ष श्री भण्डार नगर स्वर्णकार संघ विवेकानंद सिंह, संतोष सेठ, सोहन सेठ, मनोज गौड़, विकास सेठ, संदीप सेठ, अरुण कुमार वर्मा ने जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह से मिलकर उनको पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने सभी व्यापारियों से कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए मास्क, सेनेटाइजर, फिजीकल डिस्टेंस के साथ अपना व्यापार करने का आग्रह किया। जिसपर सभी व्यापारी बन्धुओं ने आश्वासन दिया कि कोविड 19 वैश्विक महामारी से बचने के शासन द्वारा जारी सभी आवश्यक निर्देशों का पालन हम सभी व्यापारी बन्धुओं के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, सौरभ सिंह मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment