.

.

.

.
.

आजमगढ़: पिछले 44 दिनों से राहगीरों को भोजन दे रही प्रयास संस्था का अभियान जारी है

इंसान ही नहीं हम हर वंचित के साथ हैं  बेजुबानों के लिए भी फल, बिस्किट, रोटियों की व्यवस्था की जा रही है- रणजीत सिंह- केंद्रीय अध्यक्ष, प्रयास 

आजमगढ़। कोरोना महामारी की इस घड़ी में हर सामाजिक संगठन अपने-अपने तरीके से लाचार और बेबस लोगों की मदद करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रयास की ओर से नरौली स्थित मंडल कार्यालय पर स्टाल लगाया गया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भोजन और जलपान कराकर उनकी पीड़ा कम करने का प्रयास किया गया। मंडल अध्यक्ष राणा बलबीर सिंह ने बताया लाक डाउन में शिथिलता के बाद लगातार मजदूरों का गुजरना हो रहा है। उनके लिए संगठन ने उनके हाथ मुंह धो कर जलपान और भोजन करने का प्रबंध किया है जो लगातार 44 वें दिन भी जारी रहा। केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि हमारी चाहत, वंचितों की राहत है। जो वंचित हैं, हम उनके लिए चिंतित हैं। संगठन 14 मार्च से अब तक 60 दिन से सेवा में संलग्न रह कर निशुल्क मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध करा रहा है। 44 दिन से जरूरतमंदों की भूख का इंतजाम कर रहा है। इनमें बेजुबानों के लिए फल, बिस्किट, रोटियों की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर शमशाद अहमद, राजीव शर्मा, शंभू दयाल सोनकर, घनश्याम मौर्य, अतुल श्रीवास्तव, राम सूरत चौहान, राम केदार यादव, ई. सुनील, धर्मेंद्र मौर्य, रामकेश यादव, शिव प्रसाद पाठक, दिलावर यादव आदि थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment