.

.

.

.
.

आजमगढ़ : भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ने प्रवासियों को दिए लंच पैकेट ,पानी और चप्पलें

भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने समुचित संसाधन और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था के लिए कर्नाटक सरकार को धन्यवाद दिया 

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में कोरोना महामारी के कारण अन्य प्रदेशों से अपने घरों की तरफ आ रहे मजदूरों/कामगारों की मदद के लिए रानी की सराय, बवाली मोड़, करतालपुर, हाफिजपुर, बनकट, और जीयनपुर में शिविर लगाकर लंच पैकेट, पानी, बिस्किट, मास्क, सेनेटाइजर और जरुरतमंदों में चप्पलों का वितरण पिछले चार दिनों से लगातार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के बहुत से श्रमिक/ कामगार कर्नाटक में लाकडाउन के बाद से अपने घर वापस लौटना चाह रहे थे। कर्नाटक सरकार के खनिज मंत्री सी. सी. पाटिल, कर्नाटक सरकार के श्रम मंत्री अविरल हेब्बर शिवराम और कर्नाटक सरकार के अबकारी मंत्री एच. नागेश ने महामारी के दौरान कर्नाटक में आजमगढ़ के श्रमिकों/ कामगारों के लिए राशन, भोजन, रहने के स्थान, मास्क हैण्ड सेनेटाइजर आदि की समुचित व्यवस्था कराई और उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी साथ ही साथ श्रमिकों को नि: शुल्क बस की व्यवस्था कराकर आजमगढ़ भेजा गया। कर्नाटक सरकार व उनके मंत्रियों के द्वारा श्रमिकों कामगारों के प्रति जो सहानभूति व मानवियता का परिचय दिया गया वह बहुत ही प्रशंसनीय, प्रेरणादायी तथा अनुकरणीय है। मैं अपनी व आजमगढ़ की जनता की तरफ से कर्नाटक सरकार व उनके मंत्री गणों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, धर्मेंद्र सिंह, अभिनव श्रीवास्तव कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा सहयोग किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment