.

.

.

.
.

आजमगढ़ :मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले,दर्जन भर घायल

रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोवां गांव में हुई घटना 

आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोवां गांव में मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार की सुबह जमकर लाठी डंडे चले। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से लगभग दर्जन भर घायल हो गए।
अनुसूचित बस्ती निवासी शिव कुमार का गांव में पोखरा है। उसे गांव के प्रदीप गोंड ने मछली पालन के लिए 60 हजार रुपये देकर किराया पर लिया है। शिव कुमार के पोखरा से सटे ही ग्राम समाज का दो बिस्वा पोखरा है। दोनों पोखरों के बीच बांध नहीं है। अनुसूचित बस्ती के लड़के दो दिन पूर्व उक्त पोखरे में मछली मार रहे थे। प्रदीप ने अनुसूचित बस्ती के लोगों को रोका था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों में सुलह करा दिया था। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अनुसूचित बस्ती के लड़के दूसरी बार पोखरे पर पहुंचकर मछली मारने लगे। विरोध पर कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे फिर ईंट-पत्थर चल गए। संघर्ष में दोनों तरफ के दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपना प्राथमिक इलाज कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को तहरीर दी है। तनाव को देखते हुए रोवां गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। रानी की सराय इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment