.

.

.

.
.

अयोध्या नगरी के लिए रवाना हुआ श्रध्दालुओं का जत्था,जगह जगह हुआ स्वागत

पूर्व में ही यज्ञ और पूजन कर के रखी गयीं शिला अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को सौंपा जाएगा

वर्तमान समय में युवा वर्ग धर्म से दूर होते जा रहा, ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं - आशीष तिवारी,उपाध्यक्ष, उमापति अघोर सेवा मंडल

आजमगढ़। उमापति अघोर सेवा मंडल के सौजन्य से लालगंज ब्लाक के रेतवां चंद्रभानपुर गांव के 45 श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को अयोध्या नगरी के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पूर्व में ही यज्ञ और पूजन कर के रखी गयीं ईंटें वहां श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।
उमापति अघोर सेवा मंडल के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया की यह हम लोगों का संकल्प है कि जिस दिन अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा उसी दिन हम लोग अपने गांव में काली मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर का निर्माण शुरू करेंगे। इस लिए हम लोग पूजी गयी यह शिला अयोध्या पहुंचाने जा रहे हैं। उमापति अघोर सेवा मंडल के उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा की वर्तमान समय में युवा वर्ग धर्म से दूर होते जा रहा। ऐसे में अपने गांव के युवाओं को धर्म से जोड़ने के लिए इससे बेहतर कोई साधन नहीं होगा। इसिलिए हम लोगों संकल्प लिए हैं की इसी तरह से अन्य धार्मिक आयोजन मंडल की तरफ से होता रहेगा। गांव के लोग नयी पहल के तौर पर साल के अंत में काली मंदिर परिसर में अखंड रामायण का पाठ शुरू करेंगे। जो नये साल में विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगा। अयोध्या जाने वालों में रेतवां चंद्रभानपुर गांव के आशीष तिवारी,जितेंद्र मिश्रा,विजय प्रताप तिवारी,राम बेलास तिवारी,घनश्याम तिवारी,हौसिलावती देवी,ज्ञानती तिवारी,माधुरी मिश्रा,शांति तिवारी,कुसुमलता,शुभम,हर्ष,कृष्णा तिवारी, रामनयन आदि लोगों शामिल रहे। भक्तों को सत्यनारायण तिवारी ने नारियल फोड़कर रवाना किया। वही शहर के बवाली मोड पर भाजपा नेता सहजानन्द राय,महामंत्री भाजपा लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment