.

.

.

.
.

आजमगढ़ : सगड़ी क्षेत्र में ताला तोड़कर घर में घुसे चोर छह लाख की संपत्ति समेट ले गए

 
चोरों ने जोकहरा गांव में बंद पड़े मकान को निशाना बनाया, चोरी की घटनाओं से बढ़ रहा आक्रोश 

आजमगढ़ : सगड़ी क्षेत्र में चोरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सिलसिलेवार वारदात कर रहे चोरों ने अबाती रौनापार क्षेत्र के जोकहरा गांव में बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर छह लाख की संपत्ति समेट ले गए। परिवार के लोग दस दिन पूर्व पूर्व मकान में ताला बंद कर मुंबई गए थे। इसी बीच मौका पाकार चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की घटनाएं नहीं थमने से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। जोकहरा गांव के राजेश राय पुत्र सदानंद राय मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके पुत्र सूरज की 12 फरवरी को गोरखपुर में शादी हुई थी। बेटा की शादी केद वे 18 फरवरी को मकान में ताला बंद कर परिवार समेत मुंबई चले गए थे। चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए। घर में रखी नकदी, सोने की अंगूठी, मांगटीका, मंगलसूत्र, नथुनी, झुमका समेत 18 थान जेवरात, कपड़ा समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। राजेश के चचेरे भाई की पुत्री की एक मार्च को शादी है। भतीजी की शादी में शामिल होने को वे शुक्रवार की देर शाम को मुंबई से लौटे तो आलमारी, बक्सा आदि का ताला टूटा व सामानों को बिखरा देख सन्न रह गए। उन्होंने छह लाख के चोरी की आशंका जताई है। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए रौनापार थाने पर तहरीर दे दी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment