.

.

.

.
.

आजमगढ़ : भाजपा लालगंज क्षेत्र नई कार्यकारिणी घोषित हुई,महामंत्री बने सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

नई कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और आठ जिला मंत्री होंगे

आजमगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर डा. धर्मेंद्र सिंह की संस्तुति पर लालगंज क्षेत्र के भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित कर पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और आठ जिला मंत्री होंगे। जिला उपाध्यक्ष पद पर फूलचंद भारती, शेरबहादुर सिंह, रामनयन सिंह, हनुमंत प्रसाद सिंह, योगेंद्र राय, चंद्रजीत तिवारी, जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू का मनोनयन किया गया। जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी श्रीमती सीता चौहान, जयप्रकाश जायसवाल, हरीश तिवारी, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपी गई है। इसी प्रकार जिला मंत्री पद पर सुनील सिंह उर्फ डब्बू, संतोष गौड़, प्रमोद राय, डा. शैलेन्द्र यादव, रामस्वारथ राजभर, अभिषेक सिंह बॉबी, दिलीप सिंह बघेल, संचिता श्री चौहान का मनोनयन किया गया है। दिनेश जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment