.

.

.

.
.

आजमगढ़ : भाजपा नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर सीएए 2019 जागरूकता अभियान चलाया

पडोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार हो देश में आये अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है सीएए- -अमित तिवारी , प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, भाजपा 

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में जनजागरण अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तिवारी के नेतृत्व में पल्हनी मंडल के लछिरामपुर गांव में , उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी के नेतृत्व में हाफिजपुर मंडल के बलरामपुर गांव और अजय सिंह के नेतृत्व में हाफिजपुर मंडल के बद्दोपुर गांव में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का पत्रक वितरित किया गया लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हस्ताक्षर किया।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तिवारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अमानवीय यातनाएं झेलने वाले हिन्दू, सिख ,जैन ,बौद्ध ,पारसी, ईसाई धर्म के लोगों को जो 31 दिसम्बर 2014 से पहले भारत में प्रवेश कर लिए हैं, उनको मानवता की रक्षा के लिए भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। यह कानून नागरिकता देने का कानून है किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का इस कानून में कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस सपा, बसपा जैसे विरोधी दल के लोग झूठ के आधार पर गलत सूचनाएं देकर देश की एकता अखंडता, शान्ति और सद्भाव को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए हम भारतीय जनता पार्टी के लोग घर- घर, गांव-गांव जाकर देश की जनता को इस कानून के बारे सही जानकारी देने का कार्य कर रहे हैं। जनता का जबरदस्त समर्थन नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को मिल रहा है। किसी भी भारतीय को विरोधी दल के लोगों के झूठ और भ्रम में पड़ कर डरने की जरूरत नहीं है।
इस अवसर पर निरुपमा पाठक, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, मयंक गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, आदर्श शुक्ला, बृजेश गोंड, प्रमोद पाठक, पंकज पाठक, बागेश्वर पान्डेय, पंकज पाठक, राम प्रताप सिंह मोनू मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment